लखनऊ। लाशों का डंपिंग यार्ड बन चुकी राजधानी में मंगलवार को एक और महिला की लाश मिलने से हड़क प मच गया। हत्यारों ने महिला की हत्या कर शव को बोरे में भर दिया। फिर उसे मुमताज डिग्री कॉलेज के पास कचरे के ढेर में फेंक कर फरार हो गए। लाश करीब सप्ताह भर पुरानी बताई जा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिना त के प्रयास में जुटी है।
हसनगंज के मुमताज डिग्री कॉलेज के पास कूड़े के ढ़ेर से मंगलवार सुबह तेज बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों का वहां से निकलना दूभर हो गया। लोगों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हुई। तभी लोगों ने कूड़े के ढ़ेर पर एक बंद बोरा पड़ा मिला। जिस पर म ियां भिनभिना रही थी। जबकि ऊपर कौवे मंडरा रहे थे। लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका में तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो बंद बोरे में एक महिला की लाश मिली। यह देख वहां हड़क प मच गया। आनन-फानन में शव को कब्जे में कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने आसपास लोगों से महिला की शिना त की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि महिला का शव करीब एक सप्ताह पुराना है जिसके चलते वह बुरी तरह से सड़ चुकी है। यही वजह है कि उसकी पहचान कराने में दिक्कत आ रही है।
गुमशुदा महिलाओं का ब्यौरा खंगाल रही पुलिस
महिला की लाश बोरे में मिलने के बाद पुलिस भी दबी जुबान इसे हत्या का मामला ही मान रही है। यही वजह है कि पुलिस अब राजधानी समेत आसपास के जनपदों में गुमशुदा महिलाओं का ब्यौरा खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर पर कपड़े है उसी के आधार पर उसकी पहचान कराई जा सकती है।
भीड़भाड़ वाली जगह पर कौन फेंक गया लाश
ताज्युब इस बात का रहा है कि इतनी भीड़ भाड़ वाली गली में बोरे में बंद कर लाश को कौन फेंक गया। किसी ने कुछ भी नहीं देखा। यहां तक लाश इतने दिनों से यहीं पड़ी थी तो किसी को पता भी नहीं चला।















