सीएमओ के निर्देश पर तीन महिलाओं की डिलीवरी

0
902

लखनऊ। ऐशबाग स्थित यूपीएचसी शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन महिलाओं का सिजेरियन डिलीवरी करानयी जानी थी लेकिन एनेस्थीसिस्ट डाक्टर मौजूद नहीं था, इसलिए डिलीवरी नहीं हो पा रही थी। डाक्टरों ने एनेस्थीसिस्ट को ऑन कॉल बुलाने के प्रयास किये थे लेकिन डाक्टर कब आएंगे, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं थी। यह स्थिति देख मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस बाजपेयी ने स्वयं तीन महिलाओं को एनेस्थीसिया देकर उनकी सर्जरी करवाई।

यह जानकार पर परिजन भी स्तब्ध रह गए कि सीएमओ ने खुद डिलीवरी कराने में सहयोग किया है। जब डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्री वापजेई शनिवार सुबह तीन अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो यूपीएचसी पर चतुर्थ कर्मचारी को छोड़कर सभी कर्मचारी नदारत मिले। टुडियागंज स्थित हेल्थ सेंटर पर अधीक्षिका ही नहीं मिलीं। ऐसी स्थिति में मुख्य चिकित्साधिकारी ने अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काट दिया। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने टैगोर मार्ग स्थित अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर और मुकरीनगर स्थित यूपीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वॉर्ड वॉय, सफाई कर्मी ही मौजूद रहे। इस पर उन्होंने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट दिया।

Previous articleकेजीएमयू कर्मचारियों ने काम के साथ यह भी कर दिया
Next articleपायरिया में दांतों में मसाज नहीं, यह करे……..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here