ओपी चौधरी आैर शेखर हास्पिटल के ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित

0
1138
Photo Source: http://www.ahaliaayurvedics.org/images/gallery/blood.jpg

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने रायबरेली रोड स्थित ओपी चौधरी ब्लड बैंक और इंदिरा नगर में शेखर हास्पिटल का ब्लड बैंक शामिल है। ओपी चौधरी का लाइसेंस दो माह व शेखर अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित किया गया है। इन ब्लड बैंकों पर अवैध रूप से घर में ब्लड बैंक चला रहे आरिफ से मिलीभगत का आरोप पाया गया था।

उल्लेखनीय है कि राजधानी के हुसैनाबाद स्थित एक किराए के मकान में आरिफ अवैध रूप से खून का कारोबार कर रहा था। घर पर ही वह बिना संसाधनों के खून निकलता था। सूचना मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की टीम ने आरिफ के घर पर छापेमारी कर वहां पर बड़े पैमाने पर खून प्लेटलेट्स हुआ। नार्मल सलाइन बरामद किया था। जिसे जांच के लिए पीजीआई भेजा गया था।

पीजीआई में खून में संक्रमण पाया गया, जिससे घातक बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई थी। ड्रग इंस्पेक्टर रमाशंकर ने बताया कि डा. ओपी चौधरी ब्लड बैंक की आरिफ वह दूसरे प्राइवेट ब्लड बैंकों से सांठगांठ थी। इसकी जांच में पुष्टि भी हो चुकी है। डा. ओपी चौधरी व शेखर अस्पताल से आरिफ के तार जुड़े मिले हैं।

Previous articleलोहिया अस्पताल में सर्वर ठप
Next articleब्लड जांच में बन गया यह संकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here