लोहिया अस्पताल में सर्वर ठप

0
755

लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को सर्वर में गड़बड़ी के चलते मरीजों के पर्चे नहीं बन पाए। ऐसी स्थिति में मरीजों ने हंगामा शुरू किया, तब जाकर अस्पताल प्रशासन ने मैनुअल पर्चे बनाने की व्यवस्था की। करीब 11 बजे फिर से सर्वर चलना शुरू हुआ, लेकिन उसकी गति धीमी होने के कारण फिर से मरीजों के सामने पर्चा बनवाने का संकट खड़ा हो गया। इंदिरानगर के आए नीलेश गुप्ता कहने लगे कि पर्चा बनाने में देरी के कारण ओपीडी में मरीजों की बेहाशा भीड़ जुट गयी है।

पर्चा बनवा लिया लेकिन अब डाक्टर को आज दिखा पाना संभव नहीं है। कई मरीज तो पर्चा काउंटर पर सर्वर ठप होने की जानकारी मिलते ही उटले पांव लौट गए। सूत्र बताते हैं कि सर्वर की गड़बड़ी कोई नहीं बात नहीं है। आए दिन सर्वर की गड़बड़ी के चलते मरीजों के पर्चा बनाने में मुश्किल होती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ओमकार यादव ने बताया कि जैसे ही सर्वर में गड़बड़ी आए, तत्काल मैनुअल पर्चे बानने की व्यवस्था की गयी।

Previous articleपांच सौ रुपये का विवाद कुलपति तक पहुंचा
Next articleओपी चौधरी आैर शेखर हास्पिटल के ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here