केजीएमयू में राष्ट्रीय स्तर का होगा अग्नि सुरक्षा प्रबंधन

0
898

लखनऊ। किंगजार्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग के बाद नींद से जागे शासन-प्रशासन ने कई दिशा निर्देश जारी किए। शासन के निर्देश पर केजीएमयू में अग्नि सुरक्षा संबंधी लंबित कार्य जल्द पूरे होंगे। इसके तहत शताब्दी अस्पताल,लॉरी कॉडियोलॉजी और डेंटल विभाग की ओल्ड बिल्डिंग में वॉटर टैंक निर्माण व फॉयर निरोधक उपकरणों को अपडेट किया जाएगा। ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन सुरक्षा के तहत मॉकड्रिल कराकर प्रशिक्षित किया जाएगा।

अपर चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. अनीता भटनागर जैन ने केजीएमयू प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में डॉ. जैन ने केजीएमयू में राष्टï्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश देते हुए कहा कि माहवार कलेण्डर कलेण्डर ऑफ एक्टिविटीज बनाकर 10 दिन में संस्थान को रिपोर्ट करें। इसके साथ ही शताब्दी अस्पताल के पीछे, ओल्ड डेंटल बिल्डिंग लॉरी और पल्मोनरी के निकट अग्नि संबंधी हादसों पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण करने पाने लिए सालों से लंबित वॉटर टैंक निर्माण व पाइपलाइन बिछाने की योजना को जल्द पूरा कराया जाएगा।

Previous articleपीजीआई के ड्राइवर को पीटा, नहीं चलाईं बसें 
Next articleकेजीएमयू में सस्ती दवा का संकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here