लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रामा सेण्टर में सैमसंग कम्पनी के सीएसआर फण्ड से एक डीआर गुणवत्ता की एक्स-रे मशीन की स्थापना की गई है। विभागाध्यक्ष, रेडियोडॉयग्नोसिस विभाग के वक्तव्यों के अनुसार उक्त मशीन सैमसंग कम्पनी के कार्पेरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी फंड (सीएसआर) से ट्रामा सेण्टर में एक एक्स-रे मशीन की स्थापना की गयी।
- सीएसआर फण्ड के तहत दो और अल्ट्रासाऊण्ड मशीन रेडियोडॉयग्नोसिस विभाग को उपलब्ध करायी गयी है, जो वर्तमान समय में ट्रामा सेण्टर में क्रियाशील है, इसमे से एक मशीन पोर्टेबल अल्ट्रा साउंड मशीन है।
- एक्स-रे मशीन जो कि अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन है का संचालन 21 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है।
- इस मशीन का संचालन प्रारम्भ हो जाने के फलस्वरूप ट्रामा सेण्टर में मरीजों का उच्च गुणवत्तापरक डिजिटल एक्सरे अपेक्षाकृत कम समय में किया जा सकेगा।
- इस मशीन से मरीज का एक्सरे प्राप्त करने में कम्प्यूटर स्क्रीन पर ईमेज तुरन्त दिखाई देने लगती है, इससे समय की बचत होगी।












