खाटू श्याम मन्दिर के उत्सव में आज नंदू जी सुनाएंगे भजन

0
1373

लखनऊ । बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में शनिवार को भजन संध्या का आगाज रात 8 बजे श्री नन्द किशोर शर्मा ‘नन्दू भैया” करेंगे। उन्होंने बताया कि नन्दू भैया कई नये भजनों की प्रस्तुति से श्याम प्रभु को रिझांयेंगे। नन्दू भैया से पहले मंजू यादव और पवन मिश्रा भजन सुनायेंगे। यह जानकारी श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि उत्सव के अगले क्रम में 9 जुलाई को सुबह 7:30 बजे पूजन शुरू होगा। मध्यान 12:30 बजे श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ शुरु होगा। पाठ को कोलकाता के पाठ वाचक सन्दीप सुल्तानिया संगीतमय ढंग से पाठ सम्पन्न करायेंगे। श्री श्याम परिवार के मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि पाठ के दौरान नृत्य नाटिका के माध्यम से लोगों को श्याम बाबा के जीवन से सम्बन्धित काफी जानकारी प्राप्त होगी। श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ के महत्व की चर्चा करते हुए महामंत्री सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि यह बाबा का पाठ है इससे समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस पाठ में लगभग 500 महिलाएं व पुरुष भाग लेंगे। पण्डाल में पांच हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को श्री श्याम श्रावणी तीज उत्सव का आयोजन होगा। 3 अगस्त को श्री श्याम झूला उत्सव आैर 15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मानयी जाएगी।

Previous articleआंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ दुराचार का प्रयास
Next articleकर्मचारियों की स्क्रीनिंग पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here