पलक झपकते ही एक ही परिवार के नौ लोगों की हादसे में मौत, दो लोग जिन्दगी मौत से जूझ रहे

0
916

लखनऊ। बीती रात नौरंगाबाद निवासी ड्राइवर सलाउद्दीन की इनोवा से लखीमपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी टण्डन परिवार करीब तीन दिन पहले हंसी खुशी से इनोवा में सवार होकर घूमने निकला था, तभी यमराज की नजरे टेढ़ी हो चुकी थी। ब्रहस्पतिवार को सुबह करीब 7 बजे बिजनौर के पास हुए सड़क हादसे में अनिल टण्डन पत्नी समेत दो बेटों, बहुएं सेमत पोता-पोतियों समेत पूरा परिवार काल के गाल में समा गया।

पूरा परिवार अयोध्या व मंसूरी घूमने का प्लान बनाकर जिस इनोवा से निकला था वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया हादसे में इनोवा चालक को झपकी आ गयी इसी दौरान देखते ही देखते ही यमराज ने नौ जिंदगियों को अपने साथ लेकर चले गये। एक साथ एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत की खबर सुनकर कलेजा मुंह में आ गया होगा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को मेरठ के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना के बाद टण्डन अपने बड़े बेटे के साथ मौक पर रवाना हो गये। घटना के बाद टण्डन के घर में जहां किलकारियों की जगह सुनाई पड़ती थी वहां आज ह्यदय विदारक चीखे चिल्लाने की आवाजें सुनाई पड रही थी और ह्यदयविदारक रोने की आवाजे आ रही थी। सड़क हादसे में टण्डन परिवार के नौ लोगों केी खबर मिलने के बाद पूरा शहर मानों थम से गया हो। टण्डन परिवार में मुखिया व उनका बड़ा बेटा ही सही सलामत बचा है जबकि छोटे भाई की पत्नी व अन्य बच्चे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

शहर की इतनी बड़ी घटना होने के बाद घायलों के लिए लोग दुआ कर रहे कि भगवान कोई चमत्कार कर दो जिससे बचे हुए लोग सही सलामत अपने घर वापस आ सके। वहीं डाक्टरों की माने तो भर्ती चार लोगों में कान्हा टण्डन 17 पुत्र राहुल टण्डन की हालत काफी गम्भीर बतायी जा रही है जबकि अन्य खतरे से बाहर होने के चलते अस्पताल में ही उपचार हो रहा है। मरने वालों में अनिल टण्डन, राहुल टण्डन, सोनाली टण्डन, कार्तिक टण्डन, रोहित टण्डन, रजत टण्डन, शालू टण्डन, शौर्य, परी समेत चालक सलाउद्दीन की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी।

प्रतिष्ठित टण्डन परिवार बाहर घूमने-फिरने का था शौकीन- टण्डन परिवार की यह कोई पहली बार घूमने नहीं गया था बल्कि पूरा परिवार ही घूमने का शौकीन था। हर साल बच्चों की गर्मी की छुट्टियों में अक्सर पूरा परिवार घूमने निकल जाता हर साल की तरह इस बार भी अयोध्या मंसूरी आदि स्थानों पर घूमने निकला था। यही नहीं पूरा परिवार इस बात का भी ध्यान रखता था कि घर में कोई न कोई जरूर रुके। शायद यही सोचकर इस बार भी बाहर घूमने जाने से परिवार के मुखिया व बडे बेटे राहुल ने अयोध्या न जाने की बात कह कर घर में देखभाल के लिए रुक गये थे।

यही लोग परिवार में बचे हैं। वहीं टण्डन परिवार के नजदीकी लोगों की माने तो पूरा परिवार इससे पहले कई हील स्टेशनों पर घूमकर सकुशल वापस आ जाते थे। लेकिन इस बार टण्डन परिवार के बेटे बहुएं व बच्चे जमकर मस्ती कर पाते उससे पहले ही काल के गाल में समां गये। बीती रात नौरंगाबाद निवासी ड्राइवर सलाउद्दीन की इनोवा गाडी लेकर करीब 10.30 बजे घर से रवाना हुआ था लेकिन किसी को क्या पता थ जिस इनोवा गाड़ी में परिवार के 13 लोग सवार होकर जा रहे हैं उनमें से नौ लोगों की लाशें घर वापस आयेंगी। फिलहाल हादसा बडा ह्यदयविदारक था।

मरने वालों में टण्डन परिवार के ये सदस्य- सड़क हादसे में शहर के पतिष्ठित टण्डन परिवार के ये लोग शामिल हैं उनमें अनिल टण्डन की पत्नी नीरू टण्डन (60), बड़े बेटे राहुल टण्डन की पत्नी सोनाली टण्डन 37, राहुल का बेटा कार्तिक टण्डन 13, मंझले बेटे रोहित टण्डन 35, छोटे बेटे रजत टण्डन और उनकी पत्नी शालू टण्डन 32, रजत का बेटा शौर्य 8 व बेटी परी 1 समेत ड्राइवर सलाउद्दीन की दर्दनाक हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

Previous articleमहिला सहकर्मी का नम्बर फेसबुक की फर्जी आईडी पर किया वायरल
Next articleफार्मेसिस्टों ने लिया स्व. राम उजागिर पांडेय के सिद्धांतों पर संकल्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here