मांगने गए थे नौकरी चल गई लाठियां

0
728

लखनऊ। नियुक्ति और स्थायीकरण की मांग को लेकर लंबे अरसे से आंदोलन कर रहे कंप्यूटर अनुदेशकों मैं आज जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री आवास पर जाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के करीब तो नहीं पहुंच सके उल्टे उन्हें सिविल अस्पताल के पास रोककर पीछे खदेड़ने के लिए लाठी चलाई गई। बताते चलें पिछले कुछ दिनों से कंप्यूटर अनुदेशक पार्क रोड पर धरना देते हुए आंदोलन कर रहे हैं उनका कहना है उनकी नौकरी को स्थाई किया जाए और अन्य मांगे पूरी की जाए लेकिन कोई सुनवाई ना होने पर आज दोपहर में जुलूस निकालकर सभी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। उनके जुलूस को पहले सिविल अस्पताल के पास रोकने की पुलिस बल ने कोशिश की लेकिन वह लोग नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे।

पुलिस वालों से उनकी कुछ देर में नोक-झोंक होने लगी पुलिस बल उन्हें पीछे धकेल रहा था और वह लोग बलपूर्वक आगे बढ़कर मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। कई बार दी गई चेतावनी के बाद भी वह लोग नहीं माने तो पुलिस बल् लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस बल ने लाठी चलाते हुए उन्हें पीछे खड़े करना शुरू किया इससे वहां चारों ओर भगदड़ मच गई कई ठेले गिर गए और कुछ दुकानों का समान भी गिर गया। अस्पताल सामने होने के कारण वहां पर भीड़ भी बहुत थी इस कारण अस्पताल के गेट पर भी अफरा-तफरी मच गई प्रदर्शनकारी काफी संख्या में भागकर अस्पताल के अंदर घुस गए।

Advertisement

पुलिस बल ने जुलूस को तितर बितर करने के बाद रास्ते को खुलवा दिया। कंप्यूटर अनुदेशकों का आरोप है कि उनकी मांगे जायज है और जानबूझकर उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है अब वह लोग आंदोलन के अलावा कोई उपाय नहीं बचा है उनका कहना है जब तक मांगों पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

Previous articleगंदा है पर धंधा है यह
Next articleरोज करें 15 तरीके के योग आसन, रहें निरोग -केजीएमयू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here