लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र में एक महिला एंकर को फोन पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी महिला एंकर को रात में फोन करके परेषान भी करता था। इस पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर विकास कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक युवती एक इलेक्ट्रिानिक चैनल में रिपोर्टर है। पीड़िता का आरोप है कि बीते 22 मई को उसके मोबाइल नम्बर पर फोन आया और आरोपी उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
इस पर पीड़िता ने विरोध किया तो वह धमकी देना षुरू कर दिया। इस पर पीड़िता ने फोन बंद कर दिया। फोन पर मिली धमकी के बाद पीड़िता ने यूपी पुलिस और डीजीपी के ट्वीटर पर मामले की शिकायत की और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नम्बर के अधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरेापी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्णानगर के राननगर निवासी शिव कुमार बताया है। आरोपी के पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया है।















