महिला जंगल में मिली बेसुध

0
1267

लखनऊ। इंदिरानगर थाना क्षेत्र में आने वाले पिकनिक स्पॉट के जंगलों में गुरुवार सुबह एक महिला बेसुध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और उसे होश में लाने का प्रयास किया तो वह होश में आ गयी पर खड़ी नहीं हो पाई। जंगल में मिली महिला पूरी तरह से नशे में धुत्त थी। किसी तरह से उसको मेडिकल के लिए पुलिस ने भेज दिया था। उसके घर वालों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा था।

थानाध्यक्ष इंदिरानगर मुंकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि दोपहर तकरीबन एक बजे पिकनिक स्पॉट जंगल से होकर स्कोर्पियो क्लब जाने वाले रास्ते से एक दूध वाले ने सूचना दी कि लगभग 25 वर्षीय महिला बेसुध अवस्था में जंगल में पड़ी हुई है। मौके पर पुलिस पहुंची तो पाया कि वह नशे में धुत्त थी।

Advertisement

महिला सिपाही ने की पहचान :

पुलिस फोर्स के साथ स्पॉट पर गई महिला सिपाही ने उसे देखते ही कहा कि यह महिला पहले भी तकरोही इलाके में नशे में मिल चुकी है। महिला सिपाही ने बताया कि जंगल में मिली महिला महानगर इलाके के पीएसी के पास की रहने वाली है और दो वर्ष पहले पति से अलग हो गई थी। कई बार इलाके में नशे की हालत में मिल चुकी है। जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेजकर घर वालों से संपर्क किया गया है।

कैसे जंगल में पहुंची टल्ली महिला :

एक ओर जहां पुलिस ने महिला को नशे की लती बताते हुए कई बार मिलने की बात कही है तो दूसरी ओर महिला का पिकनिक के घने जंगल में मिलना भी रहस्यमयी है। यदि महिला शराब की आदी भी है तो भी उसका किसी चैराहे, नुक्कड़ या पार्क में न मिलकर जंगल में मिलना सवाल खड़ा करता है। दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला के शरीर के कपड़े अस्त व्यस्त थे। साथ ही उसके बाल वगैरह भी बिखरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने आशंका जताई है कि नशे की हालत में उसे जंगल में लाकर उसके साथ रेप किया गया और फिर उसे वही छोड़कर आरोपी भाग निकले। हालांकि थानाध्यक्ष ने मेडिकल रिपोर्ट आने की बात कही है।

Previous articleपोलियों की तरह जड़ मुक्त करें दिमागी बुखार : राजेश अग्रवाल
Next articleमहिला एंकर को धमकाने वाला गिरफ्तार – फोन पर कर रहा था महिला को परेशान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here