सहारनपुर में हुयी जातीय हिंसा मामले में डीएम और एसपी हटाये गये

0
842

लखनऊ । यूपी के सहारनपुर जिले में अभी भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दोबारा भड़की जातीय हिंसा को रोकने में नाकाम जिला प्रशासन को फेरबदल किया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सचिव गृह व एडीजी लॉ एंड आर्डर, आईजी एसटीएफ के साथ डीजी सुरक्षा ने कमान सभाल रखी है। बुधवार शाम को सहारनपुर के जिलाधिकारी एनपी सिंह और एसएपी सुभाष दुबे को हटा दिया गया है। साथ ही हिंसा प्रभावित क्षेत्र के एसडीएम और सीओ को भी निलम्बित कर दिया गया है। उनकी जगह एसएपी मुजफ्फरनगर बबलू कुमार को सहारनपुर में कैम्प करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त घटना में अभी तक करीब 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घअना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी जबकि 10 लोग घायल हो गये थे।

सहारनपुर के सब्बीरपुर गांव में लम्बे समय से राजपूतों और दलितों के तनाव को माहौल था। वहीं सूत्रों की माने तो बसपा सुप्रीमों मायावती के सहारनपुर दौरे को लेकर माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया था। मायावती के पहुंचने से पहले ही यहां भीम आर्मी से जुड़े युवकों ने राजपूतों के घरों पर पथराव किया और आगजनी की। मायावती के जाने के बाद पथराव और आगजनी से गुस्साए राजपूतों ने तलवारें निकाल ली और दलितों पर हमला कर दिया। इस खुनी संघर्ष में कई दलित गम्भीर रूप से घायल हो गये और एक युवक की मौत हो गयी थी। इसके बाद हिंसा की यह चिंगारी पूरे क्षेत्र में फैल गयी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था।

Advertisement
Previous articleबेजुबान कुत्तों ने वफादारी की मिशाल दिखायी, चोर भागे
Next articleनिर्देश के बाद भी सीटी स्कैन ज्यादा लिया जा रहा शुल्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here