पीजीआई में डाक्टर ओटी में मरीज परेशान

0
999

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के नेत्र रोग विभाग में मरीजों ने जोरदार हंगामा किया। उनका कहना था कि दूसरे विभाग के डाक्टर ने जांच और सलाह के बाद भेजा है, जहां आज सभी डाक्टर ओटी में है कल आएं। तीमारदारों का कहना था कि दूर से आए है इसके साथ यहां से सलाह लेने के बाद जिस विभाग ने भेजा है उनको भी दिखाना है। तीमारदारों ने काफी हल्ला गुल्ला किया तब विभाग के कर्मचारियों के काफी मिन्नत के बाद हंगामा शांत हुआ। एक तीमारदार का कहना था कि विभाग में पांच संकाय सदस्य है।

नेत्र विभाग में मरीजों ने किया हंगामा

सभी एक साथ साथ ओटी में क्या कर रह रहे है जबकि केवल तीन ओटी है। तीन ओटी है तो तीन डाक्टर ओटी जाएं और दो डाक्टर ओपीडी में रहें। विभाग के संकाय सदस्यों का कहना है कि सोम, मंगल और गुरुवार को ओपीडी करते है। बुधवार और शुक्रवार को ओटी करते है। विभाग में संकाय सदस्य कम थे तब यह रोस्टर ठीक था लेकिन अब संकाय सदस्यों की संख्या बढ़ने के बाद भी पुराने ढर्रे पर विभाग चल रहा है। संस्थान के निदेशक प्रो. राकेश कपूर ने बताया कि समर वैकेशन के चलते कुछ डाक्टर छुट्टी पर है। जिसके कारण संकाय सदस्यों की कमी है।

Advertisement
Previous articleएलडीए के बाबू ने अपहरणकर्ताओं पर रिवाल्वर तानकर अपनी जान बचायी
Next articleलम्बे समय तक एसिडिटी बड़ी बीमारी को दे सकती है दावत : डा. प्रशांत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here