अरे यहां ब्लैक में बिक जाता है पानी का पाऊच !

0
742

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल में ठंडा पानी के मारामारी चल रही है। आलम यह है कि लोगों को दो रुपये वाले पानी के पाऊच से लेकर सीलबंद पानी की बोतल खरीदने के लिए मजबूर है। कुछ तीमारदारों का कहना है कि पानी की मारा मारी इतनी है कि ओपीडी से लेकर इमरजेंसी के बीच में दो वाला पानी का पाऊच तीन रुपये में बिक जाता है। इमरजेंसी के पास एक मात्र वाटर कूलर होने के कारण तीमारदार बेहाल रहते है। हालांकि केजीएमयू प्रशासन ने क्वीन मेरी अस्पताल में एक आैर वाटर कूूलर लगाये जाने का निर्देश दिया दे दिया है।

क्वीन मेरी अस्पताल में इमरजेंसी ,ओपीडी के आसपास मात्र एक वाटर कूलर लगा है। वह भी बहुत धीमा पानी देता है। इस कारण मरीज के साथ तीमारदार भी लाइन लगाये रहते है। तीमारदारों का कहना है कि कहीं आैर ठंडा पानी मिलता नही है। टंकी का पानी गरम होने के साथ पीने वाला भी नहीं होता है। इस कारण किसी आै प्लोर या वार्ड के पास भी वाटर कूलर नही लगा है। इस कारण पानी की दिक्कत बहुत होती है। तीमारदारों का कहना है कि पीने का पानी बाहर से भर कर लाना पड़ता है। इसके अलावा कोई उपाय नहीं है।

Advertisement

जहां भी देखों पीने के पानी के लिए ही मारामारी रहती है। मरीजों की दिक्कत को देखते हुए क्वीन मेरी प्रशासन ने तीन वाटर लगाने की मांग को केजीएमयू प्रशासन के पास भेजा था लेकिन तीन में एक ही वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिये गये है।

Previous articleसड़क क्रास नहीं करना होगा इस ब्लड जांच के लिए
Next articleआरएलबी में अभद्रता का आरोप लगाकर परिजनो ने किया जमकर हंगामा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here