Advertisement
Home Health Care अत्यधिक गर्मी या तापमान के कारण होता है हीट स्ट्रोक

अत्यधिक गर्मी या तापमान के कारण होता है हीट स्ट्रोक

0
1827
Photo Source: https://www.nursebuff.com/

आयुर्वेदाचार्य डॉ प्रताप चौहान, निर्देशक जीवा आयुर्वेदा के अनुसार, हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान अत्यधिक धूप या गर्मी के कारण बढ़ जाता है। अत्यधिक गर्मी या तापमान के कारण पसीना आता है और हीट स्ट्रोक की वजह से शरीर अपने आपको ठंडा करने की क्षमता खो देता है। मानव शरीर का तापमान जब बढ़ जाता है तो यह बुखार कहा जाता है। हालांकि, हीट स्ट्रोक में मानव शरीर का तापमान बढ़ता हैं लेकिन आसानी से नीचे नहीं गिरता है।

कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है :

  • कच्चे आम का रस और इमली हीट स्ट्रोक शरीर के तापमान को ठंडा रखती है I कच्चा आम और इमली गर्मी से होने वाली थकान गर्मी व हीट स्ट्रोकके लिए बहुत अच्छी व प्रभावी मानी जाती हैI इसके अलावा नारियल का पानी भी ऐसी हालत में एक बहुत लाभकारी दवा हैI
  • ज्यादा और तंग कपडे पहनने से बचना चाहिएI शरीर का तापमान न घटने पर मरीज को गीले कपडे में लपेट देना चाहिए इससे तापमानसामान्य होने में मदद मिलती है I
  • पानी, जूस, ग्लूकोस, इलेक्ट्रोलाइट जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए प्याज़ स्ट्रोकसे शरीर की रक्षा करता है I
  • प्याज़ चीनी और जीरे को रोस्ट कर लें नित्य इसका सेवन करने से गर्मी से रहत मिलती है I
  • ठन्डे पानी में आलू बुखारे मिला कर पिने से भी हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है I
  • तुलसी, धनिया और पुदीने की पतियों भी हीट स्ट्रोक से बचाव में लाभकारी हैं I
  • तेज धूप में निकलने से बचे | धूप में छाते, टोपी या स्कार्फ का प्रयोग जरूर करे

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleतनाव और लाइफ़स्टाइल है हाइपरटेंशन की वजह
Next articleगरीब मरीजों का पहले 24 घंटे ट्रामा सेंटर में इलाज निशुल्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here