लखनऊ। प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने शुक्रवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के नेत्र रोग विभाग को इलाहाबाद बैंक द्वारा दिये गये सचल चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केजीएमयू कुलपति, कुलसचिव, इलाहाबाद बैंक के एफजीएम दिनेश कुमार व डीजीएम पीके अरोड़ा सहित विशिष्टजन उपस्थित थे। वाहन का प्रयोग नेत्रदान में किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि नेत्रदान में सहयोग करने के लिए उद्ेश्य से इलाहाबाद बैंक द्वारा वाहन उपलब्ध कराना अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट सोशल रिस्पांसबलिटी के तहत अन्य संगठनों को भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यो में सहयोग करना चाहिए। श्री नाइक ने कहा कि नेत्रदान महादान है, मनुष्य के जीवन में हर अंग का महत्व है, लेकिन द्ृष्टि के बिना जीवन का पूरा सुख नहीं मिलता। आंखें खुशी आैर दुख दोनों का भाव व्यक्त करती है। मृत्यु के बाद देहदान की तरह कुछ अंगों का दान किया जा सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि विज्ञान की प्रगति से अंग प्रत्यारोपण का लाभ जरूरतमंदों को कम खर्च में मिलना चाहिए। नेत्रदान,रक्तदान आैर देहदान के प्रति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाकर नेत्रदान के अभियान को गति दी जाए। कार्यक्रम में कु लपति प्रो. एमएल बी भट्ट तथा कुलसचिव उमेश मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ डाक्टर मौजूद थे।















