एएलएस एम्बुलेंस से बेहतर सेवा मिलने का दावा

0
1259

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली संस्था का दावा है कि इस सेवा से गंभीर मरीजों को बेहतर सेवाएं दिलवाने में मदद मिली है। इस एम्बुलेंस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी जीवीकेईएमआरआई संस्था को दी गई है। मुख्य परिचालन अधिकारी व प्रवक्ता जितेन्द्र वालिया ने एएलएस सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में जिला अस्पताल नोएडा से दिल्ली कलावती अस्पताल रिफर की गई कशिश (20 वर्ष) को सांस लेने में तकलीफ थी जिसे एएलएस ने समय पर दिल्ली के कलावती अस्पताल पहुंंचाकर उसकी जान बचाई। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल तक 58 केसों में मरीजों की जान बचाई गई।

कम्पनी द्वारा 108 व 102 एम्बुलेन्स सेवा का संचालन पहले से ही सफलता पूर्वक किया जा रहा है और अब एएलएस एम्बुलेन्स सेवा के शुरू होने से सबसे बड़ी राहत गंभीर मरीजों के लिए है। जिन्हें एक से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने में कोई समस्या नहीं आ रही है, क्योकि इन एएलएस एम्बुलेस में गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक सभी उपकरणों व दवाओं के साथ ही वेंटीलेटर भी मौजूद है। प्रदेश सरकार ने आने वाले दिनों में एएलएस सेवा के बेड़े में 100 एम्बुलेन्स और जोडने का वाद किया है।

Advertisement
Previous articleदो डाक्टर व दो नर्स पर गाज गिरी, बदल सकती है प्रशासनिक व्यवस्था
Next articleआरएलबी हास्पिटल में समय से ओपीडी में नहीं बैठते डाक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here