लखनऊ – पीजीआई में मरीजों की जान से कर्मचारी खिलवाड़ कर रहे हैं। मंगलवार को पीएमएसएसवाई बल्डिगिं में भर्ती एक मरीज को एचआरएफ के एक कर्मचारी ने बिना आइस पैक के ही इंजेक्शन दे दिया। डॉक्टर ने जब यह इंजेक्शन मरीज को लगाने गए तो देखा कि इंजेक्शन का तय तापमान से कम था। जिसकी वजह से वो खराब हो गया था। कर्मचारी की लापरवाही से मरीज को दोबारा 3500 रुपए का इंजेक्शन खरीदना पड़ा।
पीजीआई के पीएमएसएसवाई बल्डिगिं में भर्ती एक मरीज को मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे डॉक्टर ने एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन लाने की बात कही थी। मरीज के तीमारदार उसी बल्डिगिं में एचआरएफ में इंजेक्शन के 3500 रुपए जमा करा दिए थे। कर्मचारी बिना आईस पैक के ही वो इंजेक्शन वार्ड में दे गया। जब डॉक्टर इंजेक्शन मरीज को लगाने चले तो देखा इंजेक्शन खराब हो चुका था। एक कर्मचारी ने बताया कि वो मरीज संस्थान के एक बड़े अधिकारी का रश्तिेदार है। घटना के वक्त वो भी वार्ड में मौजूद थे। उक्त अधिकारी ने एचआरएफ के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए आगे से सचेत रहने के नर्दिेश भी दिए।















