केजीएमयू के उप कुलसचिव बने डा. अनित परिहार

0
1006

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से जुड़े प्रशासनिक कार्यो के लिए कुलसचिव के सहायता के लिए रेडियोडॉयग्नोसिस विभाग के डा. अनित परिहार को विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियमावली में उपबंधित व्यवस्थाओं के अधीन उप कुलसचिव के दायित्वों के निर्वहन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौपी गयी है। डा. अनित परिहार ने उप कुलसचिव का पदभार मंगलवार को ग्रहण कर लिया गया है।

इसके अतिरिक्त चिकित्सा विश्वविद्यालय में संचालित रोगियों के लिए सुविधाओं के संदर्भ में मीडिया के माध्यम से जनमानस को सुगमतापूर्वक अवगत कराने के उद्देश्य से फिजियोलॉजी विभाग के प्रो. नरसिंह वर्मा को मीडिया सेल एवं प्रवक्ता के रूप में तैनात किया गया तथा प्रो. विभा सिंह, आचार्य, ओरल एवं मैक्सिलोफेसियल सर्जरी विभाग को दंत विज्ञान संकाय के लिए फैकल्टी इन्चार्ज, मीडिया सेल एवं प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गयीं। इसके पूर्व रोज की भांति केजीएमयू के कुलपति ने ट्रामा सेण्टर एवं अन्य विभागों का आैचक निरीक्षण किया तथा रोगी हित सुविधाओं के सुदृद्धिकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Previous articleट्रामा टू की Ac बंद, पंखे की हवा में हो रही सर्जरी
Next articleबिना आई पैक के इंजेक्शन देने पर कर्मचारी को अधिकारियों ने फटकारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here