किराया मांगने पर दबंगों ने बस चालक व परिचालक को पीटा

0
1204

लखनऊ। गुड़ बा इलाके में टिकैतगंज से गोमतीनगर जा रही गोमतीनगर डिपो की बस के चालक व परिचालक को बस में सवार हुए दबंगों ने पीट दिया। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले दबंग नगदी लूटकर फरार हो गए। बस चालक अजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह व सवारी लेकर टिकैतगंज से गोमतीनगर जा रहा था। 

गुडंबा इलाके के कुर्सी रोड स्थित इंट्रीगल यूनिवर्सिटी के पास खड़े चार युवकों के पास बस रुकी तो एक बस में पीछे से चढने लगा जबकि तीन युवक आगे वाले दरवाजे से चढने लगे। इस पर परिचालक हिमांशु ने दबंगों को ऐसा करने से मना किया। इसके बाद युवकों ने बस में किराए को लेकर परिचालक से झड़प कर ली। बस थोड़ा आगे बढ़ी ही थी की एक युवक ने चालक की सीट पर जाकर पीछे से चालक को दबोचते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। परिचालक हिमांशु ने विरोध किया तो अन्य तीन दबंगों ने उसकी पिटाई भी शुरू कर दी।

 अजय ने किसी तरह बस को गैस गोदाम के पास रोका और 100 नंबर पर कॉल लगाईं लेकिन कॉल नही लगी और इतने में चारो दबंग परिचालक के बैग से नगद 3235 रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना के पौन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। पीडिघ्त का कहना है कि इसी दौरान चारों आरोपी युवक बाइक से मिश्रपुर की ओर से आते दिखाई दिये। मौके पर भारी पुलिस बल देखकर चारों भाग निकले। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की और थाने वापस आकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही। पीडिघ्त बस चालक ने लूट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। 

सवारियों को धमका कर की लूटपाट

चालक ने बताया कि जिस वक्स दबंगों ने मारपीट शुरू की उस वक्त बस में 52 सवारियां सवार थी। दबंगों के अचानक हमले से बस में बैठी सवारियां दहशत में आ गई। चालक व परिचालक को पीटते समय दबंगों ने सवारियों को भी धमकाकर शांत बैठा दिया।

Previous articleआैर मंत्री ने पकड़ ली डाक्टरों की लापरवाही, जांच के आदेश 
Next article​केजीएमयू टूटेगी ट्रामा सेंटर व शताब्दी अस्पताल के बीच की दीवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here