लखनऊ । केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में मरीजों को स्ट्रेचर की दिक्कत से जल्द ही निजात दिलाने का दावा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कु लपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने किया है। कुलपति आज कार्यभार सम्हालने के बाद ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने यहां पर मरीजों के इलाज में भी व्यवहार कुशलता बरतने का परामर्श डाक्टरोंको दिया। कुलपति प्रो. भट्ट ने सेल्बी हाल में फैकल्टी मेम्बर व डीन की बैठक करके मरीजों का इलाज में देने व चिकित्सा शिक्षा में अनुशासन व पारदर्शिता बरतने का परामर्श दिया।
नवनियुक्त कुलपति प्रो. एम एल बी भट्ट आज पहले दिन सुबह ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने मरीजों को हो स्ट्रेचर मिलने में दिक्कत को देखा आैर इसका निदान करने के लिए अधिकारियों व प्रभारियों को निर्देश दिया। एक सप्ताह में निराकरण किया जाए ताकि मरीज को प्राथमिक इलाज के लिए अंदर आने में स्ट्रेचर की कोई दिक्कत न हो।
उन्होंने वहां पर रेजीडेंट, जूनियर डाक्टर के साथ वरिष्ठ डाक्टरों को भी परामर्श दिया कि मरीजों के साथ व्यवहार कुशल रहे। उनकी परेशानी को निदान वार्ता करके करे। इसके बाद उन्होंने सेल्बी हाल में फैकल्टी मैम्बर व डीन की बैठक की। यहंा पर उन्होंने कहा कि कहा कि ध्यान रहे कि मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से किया जाए, उसे अन्यथा न दौड़ाया जाए। उन्होंने डेंटल व मेडिसिन विभाग के डीन से कहा कि चिकित्सा शिक्षा की परीक्षा व्यवस्था को चाक चौंबद किया जाए आैर उसकी खामियों को दूर किया ताकि पारदर्शिता बनी रहे।















