निगेटिव ग्रुप के ब्लड की कमी से परेशान मरीज

0
896

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप के ब्लड ग्रुप की कमी हो गयी है। यहां पर एबी निगेटिव तो दो दिन से ही गायब है, इसके कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही ब्लड बैंक में बी ब्लड ग्रुप की भी पाजिटिव की भी कमी बनी हुई है।

ब्लड बैंक प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा ने बताया कि होली के बाद, स्कूलों में परीक्षा के अलावा अन्य कारणों से लगने वाले ब्लड डोनेशन कैम्प कम लगे है। संस्थाओं व उनके ब्लड बैंक ने अब दोबारा ब्लड डोनेशन कैम्प लगाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस कारण वर्तमान में किसी भी निगेटिव ग्रुप के ब्लड यूनिट की कमी बनी हुई है। चाहे वह कोई भी ग्रुप का क्यों न हो। सबसे ज्यादा एबी निगेटिव ग्रुप का ब्लड दो दिन से गायब है। इसके अलावा ए व बी निगेटिव ग्रुप भी काफी कम है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि बी पाजिटिव भी कम हो गया है लेकिन जल्द ही इस कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही ब्लड ग्रुप की कमी को दूर कर लिया जाएगा।

Previous articleब्लड में कम होमीग्लोबिन वालों को मिलेगी आयरन की गोली
Next articleपैथालॉजी की मशीन बिगड़ी, जांच का संकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here