लखनऊ । अपने पीआरओं को तीमारदार की पिटाई से बचाने में नाकाम किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर के सुरक्षा गार्डो ने एक बेबस तीमारदार की जमकर पिटाई की। उसे मारते हुए वार्ड से गेट तक लेकर आये तीन चार गार्डो ने पीट डाला। उसके बाद पीआरओं ने आकर मामले का पटाक्षेप करा दिया।
हुआ यू कि दूसरे तल पर कुछ तीमारदार अपने मरीज के लिए ब्लड लेकर जल्द बाजी में आ रहे थे। तभी वहां पर तैनात सुरक्षा गार्ड लोगों को बाहर निकाल रहा था। इस बीच वह गार्ड से टकरा गया। गार्ड ने उसे पकड़ लिया आैर मारने का आरोप लगाने लगा तो वह युवक तीमारदार भी भिड़ गया आैर गलत से टकरा गया मारा नही है। दोनों में हाथपाई हुई तो गार्ड उसे पीटने लगा आैर खीचते हुए नीचे ले आया। वह युवक चिल्ला कर रहा था कि मारा नहीं है टकरा गया। इसके बाद गार्ड उसे गेट के पास कर मिल कर पिटने लगे। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करके पीआरओ कमरे में युवक को ले गये। पीआरओ के आने का इंतजार करने लगे।
कुछ देर बाद पीआरओ ने आकर मामला शांत करा दिया। मामला मीडिया की नजर में आने पर गार्डो ने धमकी दी अगर पिटाई करने की शिकायत की तो मरीज को बाहर निकलवा देंगे आैर गार्ड को पीटने के आरोप में जेल भी करा देंगे। इस घबराये युवक ने हाथ जोड़ लिया कि प्लीज मरीज का इलाज कराने दो हम कुछ नहीं बोलेंगे।
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।












