लखनऊ। नवजात शिशु को खसरा आैर जर्मन खसरा से बचाने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान आज शुरू किया गया। देश भर में शुरू होने जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत नौ महीने से लेकर 15 महीने तक की उम्र के बच्चों को खसरा-रबेला के टीका लगाया जाएगा। यह टीकाकरण अभियान कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप आैर गोवा से शुरू होगा। इसे गोवा में 7 फरवरी को शुरू किया जाएगा। बताते चले कि खसरा से नवजात शिशु काफी प्रभावित होते है।
बताया जाता है कि अभियान के बाद इस टीके को नियमित टीकाकरण कार्यक्र म में शामिल किया जाएगा। बताते चले कि यूनिसेफ आैर विश्व स्वास्थ्य संगठन टीकाकरण अभियान के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे देश भर चलने वाले टीकाकरण अभियान में दिक्कत हो।












