Advertisement
Home India काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान बोले, मैं बेकसूर, मुझे फंसाया जा...

काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान बोले, मैं बेकसूर, मुझे फंसाया जा रहा

0
936
Photo Source: http://images.jagran.com/

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान ने आज जोधपुर में कहा है कि काला हिरण शिकार मामले में उन्हें फंसाया जा रहा है जबकि वह बेकसूर हैं। उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को मानने से इन्कार कर दिया। सलमान खान ने आज जोधपुर की अदालत में इस मामले को लेकर अपने बयान दर्ज कराये। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान आज जोधपुर कोर्ट पहुंचे। सुनवाई के दौरान अदालत ने उनसे काफी सवाल पूछे, जवाब में सलमान खान ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

शूटिंग के दौरान सलमान ने दो काले हिरण का शिकार किया था –

उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को मानने से इन्कार किया। इसके बाद वो बहन अलवीरा के साथ कोर्ट से बाहर निकल गये। सलमान से पहले उनकी बहन अलवीरा कोर्ट में पहुंच चुकी थीं। आरोप है कि 1998 में हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग के दौरान जोधपुर के निकट कांकाणी गांव में सलमान ने दो काले हिरण का शिकार किया था। शिकार के समय जीप में सैफ, सोनाली, तब्बू और नीलम भी सवार थे। इन सब पर सलमान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप है।

मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट(जिला) ने सलमान खान सहित चार सह आरोपियों को अपने बयान दर्ज करने के लिए समन भेजा था। अब इसके बाद सैफ, तब्बू और नीलम के बयान दर्ज होंगे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleअसम में उल्फा ने किए छह जगह बम विस्फोट
Next articleगौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here