क्वीन मेरी में आग लगी, नुकसान नहीं

0
1104
प्रतीकात्मक चित्र - http://www.indiatown.com.au/

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल की छत पर लगी एलसीडी स्क्रीन के पैनल में लगी आग से अफरा-तफरी मच गयी। पैनल अस्पताल में वार्ड के समीप लगा होने से मरीजों को दिक्कत हो सकती थी। वहां पर ड्यूटी मौजूद पीआरओ फैसल ने आग पर अकेले ही किसी प्रकार नियंत्रण पा लिया। इस बीच अन्य कर्मचारियों ने भी आग पर नियंत्रण पाया। क्वीन मेरी में पीआरओ कार्य की प्रशंसा की जा रही है।

आग लगने से मची अफरा तफरी –

क्वीन मेरी अस्पताल के कैंसर महिला वार्ड की छत पर लगी विज्ञापन एलसीडी स्क्रीन का कंट्रोल पैनल वार्ड के पास लगा हुआ है। यहां पर लगे पैनल में दोपहर करीब ढाई बजे के आस-पास पैनल में आग लग गयी। आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गयी। रविवार होने के कारण भीड़ ज्यादा नहीं थी। मौके पर ड्यूटी पर पीआरओ फैसल मौजूद था । बढ़ती आग को देखते हुए तत्काल फैसल ने आग बुझाने के लिए उपकरणों का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

Advertisement

इससे आग विकराल रूप नही ले सकी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंची चिकित्सा अधीक्षक डा. एस पी जायसवार ने भी पैनल की आग की घटना जायजा लिया अौर पी आर ओ की प्रशंसा की।

Previous articleक्या घाव के पुराने से पुराने निशान मिट सकते हैं ?
Next articleआधी आबादी की तरक्की के बिना देश का विकास सम्भव नहीं है: मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here