81 प्रतिशत पढाई कर रही किशोरियां, सर्वे

0
1111

न्यूज। नन्हीं कली द्वारा जारी सर्वे के अनुसार देश में कुल आठ करोड़ किशोर उम्र की लड़कियों में से 81 प्रतिशत लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। यह अच्छे संकेत है। महिन्द्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा, नंदी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार, फ्री स्टाइल कुश्ती की जानीमानी पहलवान गीता फोगाट, निशाने बाज हीना सिद्धू और पर्वतारोही पूर्णना मालवथ ने किशोर उम्र की लडकियां (टीन एज गल्र्स-टैग) को आज यहां जारी किया।

महिन्द्रा ने सुश्री गीता फोगाट, हीना सिद्धू और मालवथ को उनके क्षेा में किये गये सराहनीय खेल के लिए मेडल और पांच लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा समूह के समर्थन और अनुदान से नंदी फाउंडेशन द्वारा संकलित यह रिपोर्ट नन्ही कली द्वारा पेश की गयी। सर्वे के अनुसार शहरी इलाकों में 87 प्रतिशत किशोर लडकियां और ग्रामीण क्षेा में 78 प्रतिशत किशोर लडकियां

Advertisement

शिक्षा ले रही हैं। 70 प्रतिशत लडकियां उच्च शिक्षा लेना चाहती हैं और 74 प्रतिशत लडकियां पढाई के बाद नौकरी
करने की इच्छा रखती हैं। ग्रामीण और शहरी इलाके को मिला कर 73 प्रतिशत लड़कियां 21 वर्ष की उम्र के बाद विवाह करना चाहती हैं। मनोज कुमार ने कहा कि भारत के सभी 30 राज्यों और 600 जिलों के 74 हजार किशोर उम्र की लड़कियों पर सर्वे किया गया था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleघेंघा रोग का प्रसार दर 34 से घटकर एक प्रतिशत
Next articleरोबोटिक सर्जरी जल्द शुरू होगी केजीएमयू में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here