लखनऊ। कोरोना संक्रमण का सांतवा मरीज किंग जार्ज चिकित्सा चिकित्सा विश्वविद्यालय से ठीक होकर डिस्चार्ज हो गया। वर्तमान स्थिति तक विश्वविद्यालय में कुल 11 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती थे, जिनमें से संक्रमित सात मरीज सफलतापूर्वक ठीक हो कर जा चुके है।
केजीएमयू कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे डा. डी हिंमाशु ने बताया कि डिस्चार्ज किया गया मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार में लगे रेजीडेंट डाक्टर से संक्रमित हुआ था। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को यह मरीज केजीएमयू में भर्ती किया गया था। युवक अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। पिछले 48 घंटे में दो बार कोरोना की जांचे की गयी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नही हुई है।
डिस्चार्ज मरीज को 14 दिन कोरेंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। 14 दिन बाद पुन: परीक्षण किया जाएगा। बताते चले कि केजीएमयू से सात व पीजीआई से एक मरीज कोरोना से ठीक होकर जा चुके है। डा. हिंमाशु ने बताया कि वर्तमान में भर्ती मरीजों की हालत में भी सुधार हो रहा है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











