शहर में शनिवार को 58 कोरोना संक्रमित

0
877

 

 

 

 

लखनऊ। शनिवार को 58 लोगों में कोरोना संक्र मित मिले है। संक्रमित मरीजों में 28 पुरुष व 30 महिलाएं के अलावा चार बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के माने तो राजधानी में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ज्यादातर बिना लक्षणों के लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। इससे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम हो रही है। कोरोना संक्रमण से चार लोग डिस्चार्ज हुए, तो 206 कोरोना के सक्रिय मरीज है।

 

 

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का मानना है कि लगातार कोरोना संक्रमण अब सम्पर्क में आने वालों लोगों में काफी संख्या में मिल रहा है। शनिवार को जानकीपुरम निवासी एक ही परिवार के कुल सात लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। अब इनके सम्पर्क में आने वालों की जांच करने के लिए लिस्ट बना रहा है। वही सदर के एक परिवार में भी चार सदस्यों में कोरोना संक्रमण मिला है, जबकि में एक परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। मरीज के संपर्क में आने पर इन लोगों ने जांच कराई थी, जब कि आशियाना में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिले है।

 

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मरीज विदेश या फिर दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित मिल रहे हैं। अगर देखा जाए तो शनिवार को 58 में 20 संक्रमितों की यात्रा का इतिहास मिला है। इनमें दो लोगों ने यात्रा करने के लिए जांच करायी थी। वह जांच में कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा दो मरीज इलाज के लिए अस्पताल आैर कोरोना जांच में संक्रमित मिले है। वही तीन मरीजों को हल्का बुखार, सर्दी-जुकाम होने पर जांच करायी तो संक्रमित मिले है। अब इनके सम्पर्क में आने वाले लोगों की जांच करायी जा रही है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बच्चें भी लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे है। सात से 18 साल के बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो रहे है। जांच में सम्पर्क में आये चार बच्चों में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिली। इनमें जानकीपुरम निवासी आठ वर्षीय बच्चे ने कुवैत जाने से पहले जांच करायी, तो कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके अलावा सात वर्षीय का बच्चे, 16 वर्षीय महानगर निवासी किशोर और 17 वर्षीय सदर निवासी एक किशोर की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है।

Previous articleतोहफा : नए वर्ष पर इनको मिलेगा बिना डोनर के ब्लड
Next articleलोहिया संस्थान के ब्लड बैंक में यह सुविधा शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here