50 वर्ष से ऊपर लोगों को वैक्सीनेशन मार्च से

0
776

लखनऊ । प्रदेश के प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,20,346 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,97,93,515 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 105 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 2,853 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 689 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी 98 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 255 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 217 तथा अब तक 5,90,787 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4392 लोग तथा अब तक कुल 5,18,165 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,247 क्षेत्रों में 5,11,358 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,61,251 घरों के 15,27,83,172 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि 18 फरवरी, 2021 को वैक्सीन की डोज फं्रट लाइन कर्मियों को लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि माह मार्च, 2021 से 50 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Previous articleटीकाकरण अभियान को उत्सव के रूप में मनाएं : डॉ. सूर्यकान्त
Next articleबिना आईडी प्रूफ नहीं मिलेगी पीजीआई ओपीडी फार्मेसी से दवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here