म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस से 5 की मौत

0
535

 

Advertisement

 

 

लखनऊ । सोमवार को राजधानी लखनऊ में म्यूकरमाइकोसिस यानी कि ब्लैक फंगस के 13 नए मरीजों की भर्ती किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित विभिन्न अस्पतालों में की गई। इसके साथ ही इलाज के दौरान केजीएमयू में 5 मरीजों की मौत हो गई। यह सभी मरीज गैर जनपदों से गंभीर हालत में केजीएमयू में भर्ती किए गए थे। राजधानी में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 310 के ऊपर पहुंच चुकी है-
शुक्रवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 194 पहुंच गई। केजीएमयू प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह के अनुसार शुक्रवार को 24 घंटे में 8 नए रोगी ब्लैक संदेश के भर्ती कराए गए। जबकि 13 मरीजों की सर्जरी की गयी। उन्होंने बताया 24 घंटों में 5 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें कानपुर के 57 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, लखीमपुर खीरी से 40 वर्षीय पुरुष , मैनपुरी से 57 वर्षीय महिला, बिहार से 40 वर्षीय पुरुष शामिल है। यह सब गंभीर हालत में केजीएमयू में भर्ती कराए गए थे। डॉ सिंह ने बताया गैर जनपदों से काफी संख्या में ब्लैक फंगस के मरीज आ रहे हैं। इनमें कई जागरूकता के कारण प्राथमिक लक्षणों के मिलते ही रेफर होकर केजीएमयू पहुंच जाते हैं, जबकि कुछ गंभीर हालत में आते हैं जिनको बचाना मुश्किल हो जाता है। वही पीजीआई में ब्लैक फंगस के 4 नए मरीज भर्ती कराए गए। यहां पर भर्ती होने वाले मरीजों की कुल संख्या 37 हो चुकी है। वही लोहिया संस्थान में आज सिर्फ एक ब्लैक फंगस का नया मरीज भर्ती कराया गया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश के अनुसार यहां पर अब तक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 23 हो चुकी है। ब्लैक फंगस से  मरने वालों की संख्या 30 पार पहुंच गई है।

Previous articleDr. Ajay Singh Kgmu posted as Deputy Registrar
Next articleम्यूकरोमायकोसिस या ब्लैक फंगस के मरीजों में दिख रहा यह नया लक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here