कोरोना: 48 घंटे सीएमओ कार्यालय बंद

0
825

लखनऊ। राजधानी में कोरोना के मरीजों के इलाज में जुटा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (सीएमओ) भी कोरोना की चपेट में आ गया है। यहां पर एम्बुलेंस कर्मचारी संक्रमित आया है। यह कर्मचारी सीएमओ कार्यालय कार्यवश आया था। इससे सीएमओ आफिस में हड़कंप मचा हुआ है। कायार्लय को 48 घंटे के लिए बंद करने के साथ ही सेनिटाइज कराया जा रहा है। वही कार्यालय में सपर्क में आने वाले डॉक्टर व स्टाफ को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (सीएमओ) में कोरोना ड्यूटी मे लगे 108 एम्बुलेंस टेक्नीशियन में भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ आफिस के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गयी है। रविवार होने के बाद भी आवश्यक कार्य के लिए अधिकारियों के कमरे खुले रहते है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करता रहता है। कोरोना की जांच रिपोर्ट आने पर आनन- फानन में दफ्तर को बंद करवा दिया गया है। इसके संग सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ नरेंद्र ने बताया कि कार्यालय को 48 घंटे के बंद किया जा रहा है। सैनिटाइज करवाने के बाद कराने के बाद मंगलवार को कार्यालय को खोला जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडा. सूर्यकांत को पल्मोनरी एंड क्रिटकल केयर मेडिसिन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार
Next articleलॉकडाउन में मृत लोगों के लिए निःशुल्क डीप-फ्रीजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here