424 करोड़ की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण

0
719

लखनऊ। कन्वेंनश सेन्टर में मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ने 424 करोड़ की 37 परियोजनाआें का लोकार्पण किया। उनमें दो योजनाओं के शिलान्यास भी शामिल हैं। केजीएमयू के अलावा 11 मेडिकल कालेजों में शुरू की गयी इन परियोजनाओं के बारे में श्री टण्डन ने कहा कि इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। आने वाले समय में मेडिकल कालेजों में ई-हॉस्पिटल भी बनेंगे ताकि दूरदराज के मरीजों को भी इलाज मिल सके। वहां अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएंगी। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व तक किसी भी राजकीय मेडिकल कालेज में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट नहीं था लेकिन अब एेसा नहीं है।

कानपुर, प्रयागराज व मेरठ के मेडिकल कालेजों में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुरू किए गए हैं। श्री टण्डन ने बताया कि सबसे अधिक तोहफे सहारनपुर मेडिकल कालेज को मिले हैं जहां 13 योजनाओं का शुभार भ किया गया है। इसमें आेटी ब्लॉक, मार्जरी, रेजीडेंट हॉस्टल, पीआरए ब्लॉक, लाइब्रेरी से लेकर गल्र्स हॉस्टल तक शामिल है। सभी योजनाएं निर्धारित समय में पूरी की गयी हैं। श्री टण्डन ने कहा कि आगरा व झांसी मेडिकल कालेज में रिसेप्शन की सुविधा न होने पर वहां रिसेप्शन बनवाए गए।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकर्मचारी हटे, तो 11 मार्च को होगा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन
Next articleपीजीआई : बढ़ गये बिस्तर, मरीजों को मिलेगी राहत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here