लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मरीजों की 1524 जांच कर नयी मिसाल कर दी है। केजीएमयू द्वारा एक दिन में की गयी अभी तक की सर्वाधिक जांच संख्या है। बताते चले कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए प्रदेश में 26 प्रयोगशालाओं को नामित किया गया है।
केजीएमयू प्रशासन का दावा है कि इनमें सबसे अधिक जांच 28690 जांच करके केजीएमयू ने कोरोना संक्रमण से जारी जंग में अहम भूमिका को निभाया है। वर्तमान समय में तक माइक्रोबायोलॉजी में हुई 28690 कोरोना संक्रमण की जांच में 935 लोगों की जांच ही पाजिटिव आयी है। विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता जैन का कहना है कि 1524 जांच में 15 संक्रमित लखनऊ, 6 कानपुर, 10 कन्नौज आैर छह फर्रुखाबाद के शामिल है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












