2,392 कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा यहां मिले मरीज

0
628

 

 

 

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। रविवार को राजधानी में 2,392 संक्रमित लोग मिले है। जांच रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित 789 मरीज कांटेक्ट ट्रेसिंग में ही मिले हैं। जांच में सबसे ज्यादा संक्रमित लोग परिजन ही निकल रहे हैं। इसके अलावा यात्रा करके लौटे लोग भी लगातार कोरोना संक्रमित निकल रहे है।

 

रविवार को 626 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो गये। रविवार को चिनहट व अलीगंज को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा आलमबाग क्षेत्र में 445 कोरोना संक्रमित मरीज निकले है। इसके अलावा राजधानी में 16395 कोरोना के सक्रिय मरीज चल रहे है।
राजधानी के लगभग सभी क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमित मरीज मिल रहे है। लगभग 15 दिनों से चिनहट व अलीगंज क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे थे, लेकिन इन दोनों क्षेत्रों से आलमबाग क्षेत्र में रविवार को सबसे ज्यादा मरीज संक्रमित निकले है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित तेजी से बढ़ रहे है।

 

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण वाले 417 लोग मिले है,जब कि देखा जाए, तो कोरोना संक्रमितों में 291 लोग यात्रा करके वापस लौटे हैं। अस्पतालों में भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है। अलग अलग चिकित्सा संस्थानों में लगभग 49 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो केजीएमयू, पीजीआई के अलावा अन्य चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। अकेले कमांड अस्पताल में 70 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। वही अलग- अलग अस्पतालों में सर्जरी से पहले आरटीपीसीआर की जांच में 112 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि अगर देखा जाए तो राजधानी में मिल रहे संक्रमितों में किसी में कोई गंभीर लक्षण नहीं है। ज्यादातर मरीज होम आइशोलेशन में है, हालांकि जिन मरीजों को पहले से ही जटिल बीमारी है आैर वह कोरोना संक्रमित हो जाते है, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना आवश्यक होता है। देखा जाए तो एक फीसदी से भी कम को अस्पतालों में भर्ती की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने बताया कि अगर बीते कुछ दिनों के आंकड़े देखे जाए तो राजधानी में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

 

Previous articleशहर में कोरोना संक्रमण से दो मौत
Next articleचिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ ने किया खिचड़ी भोज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here