एक ही परिवार के 17 लोग सहित शहर में172 कोरोना संक्रमित

0
726

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना का संक्रमण व्यापक होता जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी के अलावा जॉपलिंग रोड स्थित एक आवासीय मकान में एक ही परिवार के 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक ही परिवार के लोगों का संक्रमित मिलना पहली बार माना जा रहा है। इसके अलावा गोमती नगर, जानकीपुरम सहित अन्य आवासी कालोनियों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

आज लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 833 लोगो के सैम्पल टीम द्वारा लिये गये है एवं जाॅच हेतु के0जी0एम0यू0 भेजे गये। आज निराला नगर 2 अमौसी 2 वृंदावन 2 बालागंज 2 अलीगंज 5 राजाजीपुरम 5 आलमबाग 9 याहियागंज 1 मोहनलालगंज 2 गोमती नगर 15 राजेंद्र नगर 3 मानक नगर 1 आशियाना 1 चिनहट 5 इंदिरा नगर 7 गढ़ी कनौरा 1 विक्रमादित्य मार्ग 2 रज्जब गंज6 जानकीपुरम 12 सरफराजगंज 1 देवरी 4 सर्वोदय नगर 1 त्रिवेणी नगर 3 कृष्णा नगर 1 सरोजनी नगर 3 सहादतगंज 1 गोलागंज 1 मेहंदी गंज 4 एलडीए 3, 108 – 9, जॉपलिंग रोड 17 रकाबगंज 1, अमीनाबाद 3 रानीगंज 3 लाल कुआं 4 रायबरेली रोड 1 डालीगंज 3 कैसरबाग 1 बालू अड्डा 1 सालेनगर 1 चौक 5 राजा बाजार 2 फैजाबाद रोड 1 पुराना बादशाह नगर 2 आई एम रोड 1 कुर्सी रोड 2 महानगर 6 नरही 1 ठाकुरगंज 2 ऐशबाग 1 मानक नगर 1 टिकत गंज 1 इत्यादि स्थानों पर पाजिटिव रोगी पाये गये।
आज कुल 9 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया साथ ही 55 क्षेत्रो को कन्टेनमेन्ट जोन बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया।

Previous articleयूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोरोना संक्रमित
Next articleराजधानी के सभी अस्पताल फुल, अब हज हाउस भेजे जाएंगे मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here