मांगों को लेकर लखनऊ सहित पूरे देश की नर्सेज पांच फरवरी तक काला फीता बांधकर करेगी प्रदर्शन : महामंत्री अशोक

0
368

लखनऊ। राजकीय नर्सेज संघ की अध्यक्ष शर्ली , महामंत्री अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन नई दिल्ली के आह्वान पर 2 फरवरी , दिन सोमवार से 5 फरवरी तक राजकीय नर्सेस उत्तर प्रदेश की नर्सेस काला फीता बाँधकर अपनी निम्नलिखित मांगों को पूरी कराने के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगी ।

Advertisement

GNM, B.Sc, M.Sc नर्सिंग स्टाफ,PHN, नर्सिंग ट्यूटर, सीनियर/जूनियर नर्सेस, संविदा एवं नियमित नर्सिंग कर्मी, नर्सिंग छात्र-छात्राएं —
नर्सिंग पेशा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे मजबूत स्तंभ है। हम दिन-रात कठिन परिस्थितियों में मरीजों की सेवा करते हैं, फिर भी आज हमारा पेशा उपेक्षा, अन्याय, स्टाफ की भारी कमी, आउटसोर्सिंग, संविदा शोषण और सम्मान की कमी से जूझ रहा है।

इन गंभीर समस्याओं को लेकर वर्षों से ज्ञापन, वार्ता और शांतिपूर्ण संवाद होते रहे हैं, लेकिन अधिकांश मुद्दे आज भी लंबित हैं। अब स्थिति ऐसी बन चुकी है कि नर्सिंग पेशे का भविष्य ही खतरे में दिखाई दे रहा है।
इसी को ध्यान में रखते हुए ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन (AIGNF) के आह्वान पर —
📍 राष्ट्रीय स्तर का शांतिपूर्ण आंदोलन

स्थान: जंतर-मंतर, नई दिल्ली
दिनांक: 06 फरवरी 2026
समय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

✊ एकता प्रदर्शन

02 फरवरी से 05 फरवरी 2026 तक
काली पट्टी पहनकर शांतिपूर्ण
हमारी प्रमुख मांगें:
• 8वें वेतन आयोग में नर्सिंग से जुड़ी न्यायसंगत सिफारिशें
• नर्सिंग कैडर की मूल संरचना की पुनः बहाली
• आउटसोर्सिंग एवं संविदा प्रथा पर रोक
• सुरक्षित नर्स-रोगी अनुपात एवं स्टाफ की भर्ती
• समान कार्य – समान वेतन
• पदोन्नति, करियर ग्रोथ एवं लंबित भत्तों का भुगतान
• नर्सिंग पेशे में अनावश्यक हस्तक्षेप समाप्त किया जाए

यह आंदोलन किसी एक राज्य या संगठन का नहीं, बल्कि देश की हर नर्स की आवाज़ है।
यदि हम आज चुप रहे, तो कल हमारी समस्याएं और बढ़ेंगी।

🕊️ यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और मरीजों की देखभाल प्रभावित न हो.

आइए संकल्प लें —
• डर और संकोच छोड़ेंगे
• आपसी मतभेदों से ऊपर उठेंगे
• कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होंगें।

Previous articleबदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कुछ इस तरह करें आवश्यक उपाय
Next articleव्यापारियों के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं: संजय गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here