प्ले वे एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

0
620

लखनऊ। गोमती नगर में स्थित प्ले वे एकेडमी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अमित कुमार शुक्ला, अध्यक्ष, डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डिप्टी मैनेजर अनिल कुमार शुक्ला, प्राचार्य, ने दीप प्रज्वलन संयुक्त रुप से करके किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसमें कक्षा 9, 10 और 12 के बच्चों ने आकर्षक ढंग से माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके बाद स्वागत गीत के साथ कक्षा 2 और 3 के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

विशेष रूप से “आयी गिरी नंदनी डांस” और “मल्हारी सॉन्ग डांस” ने दर्शकों का दिल छू लिया। कक्षा 8 के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की। इस वर्ष का एक खास आकर्षण था बच्चों द्वारा प्रस्तुत “आदियोगी” गाने पर आधारित योगा डांस, जिसे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने गाया है। इस प्रदर्शन में बच्चों ने योगा और नृत्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसमें ” आदियोगी ” की गहरी और आध्यात्मिक धुन के साथ उन्होंने विभिन्न योगासन और भावनाओं को नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने सभी को योग की शांति और मानसिक सशक्तिकरण का अहसास कराया। बच्चों ने बेहद सटीकता और समर्पण के साथ इसे प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा।


इसके अलावा, कक्षा 9 की एक छात्रा ने शानदार सोलो सॉन्ग परफॉर्मेंस दिया। इस अद्भुत गायन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, और उनकी आवाज़ में अभिव्यक्त की गई भावनाओं ने पूरे मंच को जीवंत बना दिया। यह प्रस्तुति बच्चों की कला और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करती है।

प्ले वे एकेडमी इंटर कॉलेज में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रवृत्ति पुरस्कारों का वितरण छात्रों के कल्याण और मदद के उद्देश्य से किया गया। इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो अपनी शिक्षा में उत्कृष्टता दिखा रहे हैं, लेकिन उनके पास शिक्षा जारी रखने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। यह छात्रवृत्ति उन्हें उनके सपनों को साकार करने और बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए मददगार साबित होगी। कालेज निदेशक अनिल कुमार शुक्ला ने छात्रों को इस सम्मान के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परम संत डॉ. श्रीकृष्ण लाल भटनागर मेमोरियल अवॉर्ड कक्षा 6 की पलक यादव और कक्षा 6 की

निहारिका सिंह को प्रदान किया गया। परम संत डॉ. श्याम लाल सक्सेना मेमोरियल अवॉर्ड कक्षा केजी के अरुण यादव और कक्षा 5 की पलक शर्मा को प्रदान किया गया।

परम संत डॉ. आर. के. सक्सेना मेमोरियल अवॉर्ड – कक्षा 2 के हार्दिक जोशी और कक्षा 6 के अशुतोष राव को प्रदान किया गया। परम पूज्या श्रीमती सुधा सक्सेना मेमोरियल अवॉर्ड कक्षा 4 के आयुष्मान यादव और कक्षा 9 की नैन्सी यादव को प्रदान किया। परम संत डॉ. वी. के. सक्सेना मेमोरियल स्कॉलरशिप कक्षा 4 की लक्ष्मी व कक्षा 9 के अशुतोष त्रिपाठी को प्रदान की गई। और परम संत डॉ. वी. के. सक्सेना मेमोरियल अवॉर्ड कक्षा 2 के प्रतीक द्विवेदी को प्रदान किया गया। फाउंडर मैनेजर अशोक कुमार शुक्ला जी मेमोरियल स्कॉलरशिप कक्षा 7 की सौम्या त्रिपाठी, कक्षा 3 के अनुज और कक्षा 10 के रुद्र प्रताप को प्रदान की गई। फाउंडर मैनेजर अशोक कुमार शुक्ला मेमोरियल अवॉर्ड कक्षा 8 के प्रेम को प्रदान किया गया।

Previous articleमोटापा … पुरुषों व महिलाओं की कमर इससे ज्यादा नहीं
Next articleबुजुर्गों का ख्याल रखेगा आयुष्मान वय वंदना कार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here