देखिये… संक्रमण से जंग जीतने के बाद लांग कोविड तो नही…

0
632

 

 

 

 

 

न्यूज। कोरोना संक्रमण से बीमार हुए आधे से अधिक लोगों में स्वस्थ होने के छह महीने बाद तक कुछ लक्षण सामने आते रहते हैं जिसे ‘लांग कोविड” कहते हैं।
अमेरिका के पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि सरकारों, स्वास्थ्य देखभाल संगठनों आैर सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों को बड़ी संख्या में ऐसे मामलों के लिए तैयार रहना चाहिए जिनमें कोविड से स्वस्थ हो चुके लोगों को अनेक तरह के मनोवैज्ञानिक आैर शारीरिक लक्षणों के लिए देखभाल की जरूरत हो सकती है।

 

उन्होंने कहा कि बीमारी के दौरान कोविड-19 के अनेक रोगियों में थकान, सांस लेने में कठिनाई, छाती में दर्द आैर स्वाद या गंध चले जाने जैसे लक्षण होते हैं।
जेएएमए नेटवर्क ओपन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में 57 रिपोर्ट की समीक्षा की गयी जिनमें 2,50,351 लोगों के आंकड़े शामिल हैं। इनमें वयस्क आैर बच्चे हैं जिन्हें टीका नहीं लगा था आैर जिनमें दिसंबर 2019 से मार्च 2021 के बीच कोविड-19 होने का पता चला था।
जिन लोगों पर अध्ययन किया गया, उनमें 79 प्रतिशत को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था आैर अधिकतर रोगी (79 प्रतिशत) अधिक आय वाले देशों के हैं। रोगियों की आैसत आयु 54 वर्ष रही आैर अधिकतर (56 प्रतिशत) पुरुष थे।

Previous articleOne Health’ program से इन संक्रमण पर होगी नजर
Next articleकोविड काल में सबसे ज्यादा रिसर्च पेपर PGI ने किए प्रकाशित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here