Advertisement
Home Medical News डायरिया से अब तक तीन मौत, बढ़ रहे मरीज

डायरिया से अब तक तीन मौत, बढ़ रहे मरीज

0
1282

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में डायरिया का प्रकोप जारी है। डायरिया पीड़ित एक और किशोरी की मौत हो गईं। जानकीपुरम और फैजुल्लागंज में अब तक डायरिया से दो मौतें हो चुकी है। क्षेत्र में काफी लोग डायरिया की चपेट में हैं। लगातार मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और अन्य विभाग भी अपने-अपने दावे कर रहे हैं। किरकिरी के बाद सीएमओ ने गुरुवार को जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर का जायजा लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताते चलें कि जानकीपुरम विस्तार निवासी 12 वर्षीय सरिता बीते गुरुवार से बीमार थी। मूल रूप से बलिया निवासी उमाशंकर सिंह सेक्टर-8 में परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रहते हैं। तबीयत खराब होने पर परिवारीजन पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने किशोरी को जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के बावजूद मरीज की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। नाजुक हाल में डायरिया पीड़ित को बलरामपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मरीज को देखा। इलाज शुरू किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मां सरोजनी का आरोप है कि ट्रॉमा के डॉक्टरों ने समय रहते मरीज को रेफर नहीं किया। कई बार डॉक्टरों से मरीज को रेफर करने की गुजारिश की लेकिन डॉक्टरों ने एक न सुनी। हालत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद परिजन बलरामपुर अस्पताल पहुंचे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

काफी मशक्कत के बाद सरिता को भर्ती किया गया। सांस लेने में दिक्कत होने उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। देर रात करीब डेढ़ बजे सरिता की सांसें थम गईं। भाई अर्जुन सिंह (15) को भी डायरिया की शिकायत के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इससे पहले शनिवार को बर्तन बेचने वाले राजेश कौशल (50) की मौत हो चुकी है। अब तक डायरिया से दो मौतें हो चुकी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

डायरिया से इलाके में दहाशत है। कई लोगों ने सप्लाई का पानी सीधे पीने से इनकार कर दिया हे। लोग उबालने के बाद पानी को ठंडाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

 

 

 

 

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हीवेट रोड के गणेश उत्सव में की बप्पा की पूजन आरती
Next articleदूध और दही से हुआ शिवाजी मार्ग के राजा का अभिषेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here