लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के एक वर्ष पूरे होेने पर सोमवार को ‘ एक साल, नयी मिसाल”नारे के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश उमड़ा हुआ है।
मुख्य कार्यक्रम लोक भवन में होगा जिसमें राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष ह्मदय नारायण दीक्षित समेत मंािमण्डल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान’एक साल-नई मिसाल”फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही,’एक साल-नई मिसाल”पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आल्हा, फरूवाही, राई, रागिनी, मयूर नृत्य और कथक आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार प्रधानमंाी नरेन्द्र मोदी के’सबका साथ, सबका विकास”के मंा को लेकर कार्य कर रही है, जिससे समाज का सर्वांगीण विकास हो सके।
राज्य सरकार पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद व अन्त्योदय की अवधारणा को केन्द्रित कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत गांवों में बसता है इसलिए गांव, गरीब, किसान को लक्षित कर ही उस अवधारणा को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
प्रवक्ता का दावा है कि राज्य सरकार के विगत एक वर्ष के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है। लघु एवं सीमान्त किसानों को राहत देने के लिए फसल ऋण मोचन योजना लागू की गई। इसके अलावा कृषकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से फसलों के समर्थन मूल्य घोषित किए गए। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए राज्य में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिला मुख्यालयों को 24 घण्टे, तहसील को 20 घण्टे तथा गांवों को 18 घण्टे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेाों में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर्स को 48 घण्टे में बदला जा रहा है, जबकि शहरी क्षेाों में 24 घण्टे में बदला जा रहा है। सरकार के प्रयासों से 56 हजार मजरों का ऊर्जीकरण कराया गया है। इसके अलावा, 3163689 विद्युत संयोजन निर्गत किए गए हैं।
विगत एक वर्ष के दौरान राज्य सरकार ने अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। सड़कों को जहां एक ओर गड्ढा मुक्त किया गया है, वहीं दूसरी ओर नये एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम शुरु होने वाला है। राजधानी लखनऊ को पूर्वान्चल क्षेा से जोड़ने के लिए लखनऊ से गाजीपुर तक लगभग 23598 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 340 कि0मी0 लम्बे पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का निर्णय लिया जा चुका है।
इसके लिए 86 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण भी किया जा चुका है। गोरखपुर को पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है। बुन्देलखण्ड क्षेा को औद्योगिक एवं आर्थिक विकास से जोड़ने हेतु बुन्देलखण्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है।
लखनऊ में यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट-2018 का सफल आयोजन किया गया। समिट में देश-विदेश के उद्योगपतियों द्वारा उद्योगों की स्थापना के लिए लगभग 05 लाख करोड़ रुपए के एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किए गए।’ईा ऑफ डुइंग बिजनेस”के अंतर्गत बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान लागू किया गया है। इसके अलावा निवेश मिा सिंगल विण्डो वेब पोर्टल की भी स्थापना की गई है, जिसका लाभ उद्योगपतियों को मिल रहा है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











