लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 48 वर्ष के हो गये। उनके जन्म दिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अघ्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं ने उन्हें फोन और ट््वीट कर जन्मदिन की बधाई दी । श्री मोदी ने सुबह आठ बजे फोन किया और जन्मदिन की बधाई दी। उसके बाद उन्होंने ट््वीट किया और योगी आदित्यनाथ की लंबी आयु की कामना की ।
गृह मंत्री अमित शाह,राजनाथ सिंह भाजपा अघ्यक्ष के अलावा उनके मंािमंडल के सहयोगी उपमुख्यमंाी केशव प्रसाद मौर्य ,दिनेश शर्मा समेत अन्य नेताओं ने भी फोन और ट््वीट कर अपने बधाई संदेश भेजे । आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर अपने जन्मदिन के मौके पर पौधा भी लगाया ।




