लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को उनके द्वारा अंटार्कटिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी ‘माउंट विन्सन’ फतह किये जाने पर बधाई दी है। अपने बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनपद अम्बेडकर नगर निवासी सुश्री अरुणिमा सिन्हा ने अपनी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। सुश्री सिन्हा ने अपनी दिव्यांगता को बाधा न मानकर चुनौती समझा तथा अपने दृढ़ संकल्प से वे निरंतर सफलता हासिल कर रही हैं।
बता दे एक ट्रेन हादसे में अपना एक पैर खो चुकीं हाकी खिलाड़ी रही अरुणिमा सिन्हा ने हादसे के बाद हिम्मत नहीं हारी। अरुणिमा ने कृत्रिम पैर के सहारे माउंट एवरेस्ट को फतह किया और ऐसा करने वाली पहली दिव्यांग महिला बनी। इसके बाद अब तक अरुणिमा किलीमंजारो (अफ्रीका), एल्ब्रूस (रूस), कास्टेन पिरामिड (इंडोनेशिया), किजाश्को (ऑस्ट्रेलिया) और माउंट अंककागुआ (दक्षिण अमेरिका) पर्वत चोटियों को फतह कर चुकी हैं। इस कड़ी में हाल में नई उपलब्धि जुड़ी जब अरूणिमा ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल अंटार्कटिका के ’विन्सन मैसिफ़’ हिल पर भी तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.