लखनऊ । लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को आम महोत्सव- 2018 में योगी आम की चर्चा रही। शनिवार से शुरू हुये आम महोत्सव में इस बार आकर्षण का केंद्र ‘योगी आम”खास है। इस आम को मैंगों मैन हाजी कलीमुल्लाह की नर्सरी में तैयार किया गया है। इससे पहले वह आम की एक नई किस्म का उत्पादन भी कर चुके हैं, जिसका नाम उन्होंने’नमो आम” रखा गया था।
छठे आम महोत्सव 2018 का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होने कहा कि आम महोत्सव में 725 किस्म के आमों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें से अधिकांश का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। आम से बनने वाले उत्पादों को भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
उन्होने कहा कि आम की पैदावार में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है । यहां आम की सबसे अधिक प्रजातयिां पाई जाती हैं। आम का वृक्ष लगाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं इसके वृक्ष को लगाने पर पूर्वजों को श्रद्धांजलि मलिती है।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात के आम उत्पादक एवं सरकारी संस्थाएं भी भाग ले रही हैं। दो दिनों तक चलने वाले आम महोत्सव का समापन राज्यपाल राम नाईक रविवार को करेंगे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




