यहां गाइडलाइन का पालन न होने पर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

0
695

लखनऊ। राजधानी के निजी व सरकारी कार्यालयों में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। कार्यालयों में एक साथ काफी संख्या में कोरोना संक्रमित के मरीज मिलने लगते है, जिनसे पूरी एक चेन बन जाती है आैर संक्रमण का आंकड़ा बढ़ जाता है। सीएमओ का कहना है कि अनलॉक होने पर कोरोना गाइडलाइन की पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके लिए कार्योलयों को नोटिस भी दी गयी है, जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी।

राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इनमें कार्यालयों में भी लोग संक्रमण में आ रहे है। अगर देखा जाए तो पहले गोमती नगर में हेल्प लाइन एम्बुलेंस सेवा 108, डायल 112 मुख्यालय में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। बुधवार को भी शाहजनफ रोड स्थित इंश्योरेंस कम्पनी के एक साथ 11 कर्मी कोरोना संक्रमित मिले है। कोरोना के एक साथ बड़ी संख्या में एक ही स्थान पर कोरोना संक्रमण मिलने पर मरीज अलग- अलग क्षेत्रों के रहने वाले होते है। उस क्षेत्र में उनसे सम्पर्क में आने वाले परिवार के लोग भी संक्रमित हो जाते है। यह एक चेन बन जाती है, जिससे संक्रमण ज्यादा लोगों तक पहुंच सकता है। गोमती नगर में हेल्प लाइन का संचालन करने वाली निजी कम्पनी को कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने पर नोटिस भी दी गयी है।

सीएमओ डा. नरेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि कार्यालयों में कोरोना संक्रमण मिलने पर मरीजों की केस हिस्ट्री पता की गयी तो पता चला कि ज्यादातर लोग कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कार्यालय में नियमानुसार खुलने व बंद होने पर सेनिटाइजेशन न कराना, सोशल डिस्टेंसिग, मास्क का प्रयोग न करना तथा लगातार सेंट्रल एसी का प्रयोग करना आदि गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। सीएमओ डा. अग्रवाल का कहना है कि कार्यालयों में गाइड लाइन का पालन करना आवश्यक है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।

Previous articleहेटेरो कोविड-19 की जेनेरिक दवा की तैयार, रेट 5,400 रुपये प्रति शीशी
Next articleबलरामपुर शाखा के कपिल अध्यक्ष, मंत्री अमिता रोज बनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here