विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस: SGPGI ने गोल्फ क्लब में निकाली भव्य जागरूकता वॉकाथॉन

0
57

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिखाई हरी झंडी


​खास संदेश: प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि जन्मजात विकृतियों, एसिड अटैक और गंभीर दुर्घटनाओं में नया जीवन देने का माध्यम है।

​लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के खास मौके पर आज सुबह नवाबों के शहर लखनऊ में स्वास्थ्य और जागरूकता का एक अनूठा संगम देखने को मिला। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न्स विभाग की ओर से लखनऊ गोल्फ क्लब में एक भव्य ‘जागरूकता वॉकाथॉन’ का सफल आयोजन किया गया। इस वॉकाथॉन का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक सर्जरी की वास्तविक उपयोगिता को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

​गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर हुआ सफर का आगाज
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. राजेश्वर सिंह (माननीय विधायक, सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र) ने पारंपरिक रूप से हवा में गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ गोल्फ क्लब के सचिव श्री रजनीश सेठी भी मौजूद रहे।
​यह वॉकाथॉन गोल्फ रेंज से शुरू होकर ला मार्ट्स टेनिस अकादमी तक गई और वहां से वापस गोल्फ क्लब पर आकर संपन्न हुई। लगभग एक किलोमीटर के इस सफर में प्रतिभागियों ने हाथों में प्लास्टिक सर्जरी के महत्व को दर्शाने वाले पोस्टर्स और स्लोगन लेकर लोगों को जागरूक किया।
​”यह केवल सुंदरता नहीं, बल्कि खोया हुआ सम्मान वापस पाने का जरिया है” — डॉ. राजेश्वर सिंह
​उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा:
​“प्लास्टिक सर्जरी आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का एक वरदान है। यह केवल शारीरिक बनावट को ही ठीक नहीं करती, बल्कि किसी हादसे, कैंसर, गंभीर रूप से जलने या एसिड अटैक का शिकार हुए लोगों का आत्मविश्वास और समाज में उनका सम्मान बहाल करती है। ऐसे आयोजन लोगों को सही समय पर सही इलाज चुनने के लिए प्रेरित करेंगे।

​इस पूरे आयोजन की कमान SGPGIMS के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राजीव अग्रवाल के हाथों में थी।

​डॉ. राजीव अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि प्लास्टिक सर्जरी का दायरा बेहद व्यापक है:​पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा (Reconstructive Surgery),माइक्रोवैस्कुलर और हैंड सर्जरी (Microvascular & Hand Surgery)
​बर्न्स (जलन) प्रबंधन और कॉस्मेटिक सर्जरी कैंसर के बाद अंगों का पुनर्निर्माण
​डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि आमतौर पर लोग प्लास्टिक सर्जरी को सिर्फ चेहरे की खूबसूरती (कॉस्मेटिक सर्जरी) से जोड़कर देखते हैं। लेकिन हमारा उद्देश्य इस सोच को बदलना है। जन्मजात कटे-फटे होंठ, उंगलियों का जुड़ा होना या किसी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए अंगों को वापस कार्यशील बनाना भी इसी चिकित्सा का हिस्सा है। संकोच छोड़ें और समय पर विशेषज्ञ से सलाह लें।

​इस वॉक में एसजीपीजीआई के डॉक्टर्स, रेजीडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों के साथ-साथ सुबह की सैर पर निकले नागरिकों और गोल्फ व टेनिस खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत मे लोगों ने डॉक्टरों से सीधे सवाल-जवाब भी किए।

Previous articleआषाढ़ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, जानें इसका महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here