विधानसभा के सामने महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश, एक की हालत गंभीर

0
690

लखनऊ। राजधानी के सबसे वीआईपी और महत्वपूर्ण क्षेत्र विधान भवन के सामने शुक्रवार की दोपहर में सभी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए 2 महिलाओं ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। सरेआम सड़क किनारे मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली और सड़कों पर दौड़ पड़ी । सड़कों पर आग से लिपटी महिला को बचाने के लिए पुलिसकर्मी दौड़े बड़ी मुश्किल से महिला आग पर नियंत्रण पाया। दोनों महिलाओं को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से विधानसभा मार्ग पर अमेठी की दो महिलाएं न्याय की मांग को लेकर परिक्रमा लगा रहीं थीं।

Advertisement

अचानक वह दोनों महिलाएं हजरतगंज जीपीओ से लेकर लोकभवन के गेट संख्या 3 तक कई चक्कर लगाती रहीं। इस दौरान वहां काफी पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसलिए उनकी नजर से बच कर लोकभवन के गेट संख्या 3 के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और माचिस लगा लिया ,एक बुरी तरह जलने लगी ।वह सड़क पर भाग रही थी । वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और सिविल अस्पताल भेज दिया। पीड़ित महिलाओं ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि अमेठी के जामु थाने में नामजद एफ़आईआर होने के बाद भी पुलिस कोई कारवाई नहीं कर रही है। इसके चलते रात कुछ अज्ञात लोगो ने आकर धमकाया की चुप रहना नही तो मिट्टी का तेल डालकर आग लगा देंगे।

दोनों महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया, आग से झुलसकर एक की हालत गंभीर बताया जा रहा है और दूसरी ठीक है। पीड़िता ने बताया कि जमीन सम्बंधित केस को लेकर परेशान थीं। सुनवाई ना होने से वे लोग काफी परेशान थीं। पीड़िता ने बताया कि दबंगो ने लज्जित करने के साथ लाठी और डंडो से पीटते थे। इसके अलावा दबंग दे रहे थे मिट्टी के तेल डालकर जलाकर मार देने की धमकी।

Previous articleअपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने किया सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण
Next articleनिजी हॉस्पिटल व होटलों में करा सकते हैं कोरोना का इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here