kgmu VC कार्यालय में OSDको हटाने, अन्य मांगों को लेकर VHP ने CM, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0
188

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद ने सबसे पहले KGMU में धर्मांतरण व लव जिहाद के विषय को ले कर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद आरोपी रमीज मलिक को निष्काशित कर दिया गया था उसको ब्लैकलिस्टेड करने की प्रक्रिया के साथ उसपर मुकदमा लिख गिरफ्तारी भी हुई एवं वाहिद अली को भी लैब इंचार्ज के पद से हटाया गया , एवं विश्व हिन्दू परिषद के विरोध के बाद जांच STF को सौंपी गई।

परंतु आज हम राज्यपाल/मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर कुछ अन्य मांगे रखीं, जैसे सैयद अख्तर अब्बास नामक व्यक्ति के पास ऐसी कौन सी विशेष प्रतिभा है कि उसको रिटायरमेंट के बाद भी विश्वविद्यालय में दायित्व दे कर रखा गया है जो कि अनुचित है।उन्हें तत्काल कुलपति के osd पद से हटाया जाए,पूर्व में भी उक्त व्यक्ति पर उसकी नियुक्ति समेत अन्य गंभीर आरोप लगे हैं. उक्त व्यक्ति सैयद अख्तर अब्बास को एड-हॉक कार्मिक से नियम विरूद्द सेवानिवृत्तक लाभ व पेंशन प्रदान किये जाने के भी आरोप हैं इसकी जांच भी STF या प्रदेश सरकार के किसी संस्था से कराई जाए और दोषी पाए जाने पर समस्त रिकवरी के साथ कठोर कार्यवाही करे।

सन 2021 से 2025 तक हुई नियमित,एड-हॉक, नर्सिंग एवं हर प्रकार की नियुक्तियों की भी जांच प्रदेश सरकार की किसी संस्था से कराई जाए,लव जिहाद व धर्मांतरण से पीड़ित लड़की या उसके परिवारजनों द्वारा KGMU प्रशासन या अन्य किसी कर्मचारी/अधिकारी को पहले संपर्क किया गया था पर मामले को दबाने का प्रयास हुआ।

इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री विजय प्रताप जी ने कहा कि लव जिहाद एवं धर्मांतरण जैसी घटनाएं शैक्षिक परिसरों एवं समाज में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी आज हम शांति पूर्वक सरकार को हमारी मांगों पर कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन देने आए है अगर मांग नहीं पूरी होती बड़ा आंदोलन करेंगे हम सभी हिन्दू बहनों भाइयों के साथ खड़े है उन्हें कोई समस्या हो वो विश्व हिन्दू परिषद को याद करें वो हमारा परिवार है।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री लखनऊ समरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कुलपति का अब्बास प्रेम कहीं विश्वविद्यालय की छवि पूरी तरह से धूमिल न करदे,अब्बास में ऐसा क्या खास है ये विचारणीय है उन्होंने कहा कि लखनऊ प्रशासन ने आश्वासन दिया है। दो दिन के अंदर हमारी मांगे मान ली जाएगी इसलिए आज हमने सीमित संख्या के साथ राज्यपाल/मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा अगर हमारी मांगे नहीं पूरी हुई दो दिन में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल अपना रुद्र रूप दिखाने को मजबूर होगा और जरूरत पड़ी सड़क से राजभवन तक कूच करेगा जिसकी जिम्मेदार KGMU की कुलपति होंगी।

गणेश शंकर पवार, रचित दुबे, आशीष अवस्थी, बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम सिंह गौर,जिला सह संयोजक दीपक साहू,मोहित गुप्ता,शिवहरि सिंह,जितेंद्र धानुक,नीरज शर्मा,ऋषभ कुमार,सूरज सिंह,प्रेम यादव,राम सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleव्यापार और उद्योग किसी भी समाज की आर्थिक रीढ़ : डिप्टी सीएम
Next articleराज्य कर के 30 अधिकारियों के निलंबन को कोर्ट ने किया खारिज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here