वाणिज्यकर विभाग में 5 वरिष्ठ को मिला प्रमोशन

0
940

लखनऊ। राज्य सरकार ने वाणिज्य कर विभाग में पांच ज्वाइंट कमिश्नरों की देर शाम प्रमोशन दे दिया है। यह सभी अधिकारी अब एडीशनल कमिश्नर- ग्रेड-टू का पद सम्हालेंगे। बताया जाता है कि इन उच्च पदों पर प्रमोशन के बाद अन्य अधिकारियों को भी अपने प्रमोशन होने का इंतजार है।

हांलाकि अभी इनकी नए पद पर तैनाती कहां होगी। इसकी घोषणा अभी नहीं की गयी है। जारी लिस्ट के अनुसार पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में ज्वाइंट कमिश्नर वन्दना तिवारी, अशोक कुमार पाण्डेय, रमा शंकर द्विवेदी, मारूति सरन चौबे व राजेश कुमार पाण्डेय शामिल हैं। विभाग में उच्च अधिकारियों के प्रमोशन तो हो रहे है, पर पिछले चार साल से प्रमोशन के इंतजार में बैठे लगभग 250 वाणिज्यकर अधिकारियों को प्रमोशन न मिलने से उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया है।

विभाग के सूत्रो की माने तो अगर जल्द ही अन्य अधिकारियों का प्रमोशन नहीं किया तो आक्रोश आंदोलन का रूप ले सकता है।

Previous articleशनिवार को केजीएमयू का 13 वां दीक्षांत समारोह
Next articleरेजिडेंट डॉक्टरों ने किया दीक्षांत समारोह का बहिष्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here