वैक्सीन आ गयी, फिर भी सावधानी आवश्यक : सीएम

0
622

 

 

 

लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन आ जाने के बाद भी कोविड-19 के प्रति सावधानी बरतनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोग्य मेलों में भी एन्टीजन टेस्ट की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण के अभियान की सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
श्री योगी ने सोमवार को लोक भवन में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य सप्ताह में दो दिन गुरुवार एवं शुक्रवार को किया जाना है। प्रथम चरण के वैक्सीनेशन के अन्तर्गत अगले तीन सप्ताह में सभी हेल्थ वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन पूर्ण कर लिया जाए। 15 फरवरी से प्रथम चरण में वैक्सीनेट लोगों को कोरोना वैक्सीन की सेकेण्ड डोज दिया जाना प्रारम्भ किया जाए।
श्री योगी ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने में कोविड टेस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सर्विलांस सिस्टम तथा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी ढंग से जारी रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कोविड-19 के कम से कम 1.50 लाख टेस्ट अवश्य किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोग्य मेलों में एन्टीजन टेस्ट की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। आरोग्य मेलों में आयुष्मान भारत योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी प्रदान की जाए तथा पाा लाभार्थियों को इन योजनाओं के गोल्डन कार्ड भी वितरित किए जाएं।
उन्होने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में सभी आवश्यक दवाओं, मेडिकल उपकरणों तथा बैकअप सहित आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए। सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी के सम्बन्ध में जरूरी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

Previous articleयूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के OSD को पद से हटाने के आदेश
Next articleबैंक संबंधी हर सुविधा अब आपके द्वार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here